सिंबायोसिस स्किल्स ॲन्ड प्रोफेशनल युनिव्हर्सिटीचे भव्य यश!

पुणे, ३ अप्रैल २०२५ – सिंबायोसिस स्किल्स ॲन्ड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एसएसपीयु) में ह्यकॅथॉन १.० सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। ८ घंटे का कॅप्चर द फ्लॅग Capture The Flag (CTF) चैलेंज, जिसमें ४००+ उत्साही छात्रों ने भाग लिया, एसएसपीयु के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता: ₹२५,०००, प्रथम उपविजेता: ₹१५,०००, द्वितीय उपविजेता: ₹१०,००० के पुरस्कार जीते। इस कार्यक्रम ने तकनीकी और उत्साह से भरे माहौल में विशेषज्ञों, प्रायोजकों और प्रतिभागियों को एकत्र किया।
इस कार्यक्रम में नामचीन वक्ताओं ने — अरुण माने, ऋषिका डी., आदित्य शेंडे, शिफा सायकलवाला, रोहित गौतम, यश चव्हाण, अभिषेक भास्कर, और ओंकार माली ने प्रेरणादायक और विचार–प्रेरित सत्र लिए। उनके सत्रों ने विभिन्न विषयों की समृद्ध जानकारी दी।
“हमें ह्यकॅथॉन १.० आयोजित करने पर बहुत गर्व है, इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे छात्रों के कौशल को और भी निखारते हैं। यह कार्यक्रम शिक्षा और सहयोग के महत्व को छात्रों के बीच स्पष्ट करता है,” डॉ. अराधना देशमुख, निदेशक, एसएसपीयु ने कहा।



